नोहर: हाईकोर्ट से राहत के बाद मोनिका खटोतिया पहुंची पालिका, अध्यक्ष पद को लेकर दिनभर गहमागहमी

नोहर: हाईकोर्ट से राहत के बाद मोनिका खटोतिया पहुंची पालिका, अध्यक्ष पद को लेकर दिनभर गहमागहमी

नोहर 10 जुलाई हाई कोर्ट से पालीका  अध्यक्ष पद पर निलंबन आदेश रद्द होने के बाद मोनिका खटोतिया गुरुवार को नोहर नगर पालिका पहुंची। नोहर नगर पालिका में दिनभर गहमागहमी बनी रही। मोनिका खटोतिया पार्षदों व समर्थन के साथ नगर पालिका पहुंची। उनके साथ पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल भी थे। मोनिका खटोतिया पालिका ईओ बसंत सैनी को हाई कोर्ट के निर्णय की कॉपी सोपी। मोनिका खटोतिया ने कहा कि हाईकोर्ट ने उनका निलंबन रद्द कर दिया है इसलिए उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष के चेंबर रूम की चाबी शॉपी जाए। पालिका ईओ बसंत सैनी ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्णय की कॉपी स्वायत्त शासन विभाग विभाग को भिजवा दी गई है जहां से मार्गदर्शन मिलने के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।

पालिका ईओ ने कहा कि इस मामले में जो भी निर्णय होगा वह स्वायत विभाग से होगा। मोनिका खटोतिया पूरे दिन नगर पालिका में मौजूद रही इस दौरान अनेक पार्षद व समर्थन भी नगर पालिका में रहे। मोनिका खटोतिया ने बताया कि हाईकोर्ट ने उनका निलंबन रद्द कर दिया है इसके बाद मार्गदर्शन की कोई आवश्यकता नहीं है उसने पालिका अध्यक्ष पद संभाल लिया है। मोनिका खटोतिया ने आरोप लगाया कि राज के जवाब में अधिकारी गलत रिपोर्ट बनाकर उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित 

कर रहे हैं। मगर जनता सब देख रही है समय आने पर जवाब देगी। इस मामले को लेकर नगर पालिका में आज दिन भर गहमागहमी रही। चेयरमैन के अध्यक्ष के कमरे की चाबी को लेकर भी पूरे दिन रस्साकशी का दौर चला। करीब दो घंटे मोनिका खटोतिया पालिका ईओ के कमरे में पार्षदों व समर्थकों के साथ बैठी रही। बाद में पालिका परिसर के हाल में पूरे दिन समर्थकों के साथ मोनिका खटोतिया बैठी रही। पूरे घटनाक्रम को लेकर थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा पुलिस जाता के साथ तैनात रहे। विदित रहेगी हाईकोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गए निर्णय में मोनिका खटोतिया के निलंबन को रद्द कर दिया था इसके बाद गुरुवार को मोनिका खटोतिया उक्त और आदेश की कॉपी लेकर नगर पालिका पहुंची। वर्ष 2024 में पट्टे की एक मामले में राज्य सरकार ने जांच प्रभावित न हो इसको लेकर मोनिका खटोतिया को निलंबित कर दिया था। बाद में राज्य सरकार द्वारा पट्टे की इस मामले में करवाई गई जांच में मोनिका खटोतिया को क्लीन चिट मिल गई थी। उधर प्रशासन ने इस मामले में स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार के निर्णय लेने में अक्षमता जाहिर करते हुए बताया कि स्वायत्त विभाग द्वारा मार्गदर्शन रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगामी कोई निर्णय हो पाएगा। पिछले कुछ दिनों चाहिए पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।