पुलिस ने एक युवक को 4300 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया

पुलिस ने एक युवक को 4300 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया 
नोहर तेज़। नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान निरंतर जारी है। इसी के तहत पुलिस ने एक युवक को 4300 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा ने बताया कि मौके पर से  करण कुमार (21) को गिरफ्तार किया गया है। वह रावतसर थाना क्षेत्र के सरदारपुरा खालसा का रहने वाला है और फिलहाल नोहर की गोल्डन सिटी में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से प्रेगाबालिन कैप्सूल-आईपी 300 एमजी के 4300 कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बी.एन.एस. एक्ट की धारा 223 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है। उक्त कार्यवाही उप निरीक्षक रमेश कुमार पन्नू के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर आरोपित से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।