आंदोलन की तर्ज पर ग्राम विकास अधिकारीपंचायत समिति रावतसर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी का नियमों के विपरित एपीओं तथा स्थानातंरण करने का विरोध

आंदोलन की तर्ज पर ग्राम विकास अधिकारी
पंचायत समिति रावतसर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी का नियमों के विपरित एपीओं तथा स्थानातंरण करने का विरोध 
पंचायत समिति रावतसर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र गोदारा को राज्य सरकार के नियमों के विपरित एपीओं तथा स्थानातंरण करने के विरोध में सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ नोहर के बैनर तले ग्राम विकास अधिकारियों ने यहां पंचायत समिति मुख्यालय के समक्ष क्रमिक धरना शुरू किया हैं। सोमवार को क्रमिक धरने पर ग्राम विकास अधिकारी विवेक श्योराण, दिनेश भांभू, राधेश्याम, जसवंतराम, हाकमराम बैठे। संघ के उपशाखा अध्यक्ष बनवारी लाल सुथार ने बताया कि पंचायत समिति रावतसर के ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र गोदारा का नियमों के विपरित आदेशों की प्रतीक्षा तथा स्थानातंरण राज्य सरकार के आदेशों की सीधी अवहेलना हैं। जिस संघ सहन नही करेगा। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में ग्राम विकास अधिकारी पंचायत समिति मुख्यालय पर धरना देकर अपने उपस्थिति दे रहे हैं। उक्त आदेशों के विरोध में पंचायत समिति मुख्यालय पर अनवरत क्रमिक धरना शुरू किया गया हैं। ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश खटोतिया ने बताया कि इस प्रकार का एक तरफा कार्यवाही सहन नही कि जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के एक तरफा आदेशों से ग्राम विकास अधिकारियों में रौष बढ़ता जा रहा हैं। इस मौके पर पवन सुथार, मुखराम, तिजेन्द्र कुमार, रामकिशन, श्ंाभुनाथ मोर्य, ओमप्रकाश व्यास, चरणसिंह, जसवंत, कमलेश, कपिल कुमार सहित अनेक ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे।