राजीव गांधी कृषक साथी योजना व ज्योतिबा फूले श्रमिक कल्याण योजना के अंतर्गत सहायता राशि के चैक वितरित
नोहर, 4 अप्रैल। यहां कृषि उपज मंडी कार्यालय में सोमवार को राजीव गांधी कृषक साथी योजना व ज्योतिबा फूले श्रमिक कल्याण योजना के अंतर्गत सहायता राशि के चैक वितरित किये गये। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण व पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल ने 8 लाख 12 हजार 385 रुपये की सहायता राशि के चैक वितरित किये। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी व लाभार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम में विधायक अमित चाचाण ने दोनों योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गंाधी कृषक साथी योजना के अंतर्गत सहायता राशि में वृद्धि की गई हैं। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत आवेदन प्राप्त होते ही विभिन्न प्रकार की सहायता राशि स्वीकृत की जा रही हैं। कृषि उपज मंडी समिति के सचिव पंडित विष्णुदत शर्मा ने योजनाओं के विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दोनों योजना के 19 प्रकरणों में 8 लाख 12 हजार 385 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई हैं।
इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष राहुल चाचाण, ग्रेन मर्चेंट एशोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार, नियामत अली, अनिल कड़वासरा, राजेन्द्र बैनीवाल, महावीर प्रसाद ढिलकीवाला, सुभाष इन्दोरिया, हरिश कौशिक आदि मौजूद थे। राजीव गांधी कृषक साथी योजना के अंतर्गत ओमप्रकाश, भीमराज, रामनिवास, भागीरथ, मानसिंह को 5-5 हजार, जोजासर की सुशीला को 2 लाख, परवीन कौर व उम्मेदसिंह को 10-10 हजार के अलावा परलीका गांव की सरोज को 2 लाख की राशि का चैक भेंट किया गया। इसके अलावा ज्योतिबा फूले श्रमिक कल्याण योजना के अंतर्गत 10 जनों को अलग-अलग राशि के चैक भेंट किये गये।
अपने आसपास की हर छोटी बड़ी खबरों से अपडेट रहने के नोहर तेज़ को फॉलो करे
नोहर तेज़ पर खबर व् विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करे :-Whatsapp 9414511403
Link ;- https://www.nohartez.online/
youtbe ;- https://www.youtube.com/channel/UCyXDmiGUTbBow1kk6Bepjug
facbook;- https://www.facebook.com/ramesh.tiwari.3192
https://www.facebook.com/nohar.tez.7