धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी

धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी
नोहर लोक पर्व गणगौर को लेकर कस्बें में नगर पालिका की ओर से बड़ी गणगौर व ईसर की भव्य सवारी निकाली गई। इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया ने विधिवत पूजा-अर्चना की। गणगौर की सवारी यहां नगर पालिका कार्यालय से पूरे लवाजमें व गाजो-बाजों साथ रवाना हुई। जो कस्बें के मुख्य-मुख्य मार्गो से होते हुये मेला स्थल श्रीराम वाटिका पहुंची। गणगौर की सवारी में बड़ी संख्या में कस्बावासी शामिल हुये। श्रीराम वाटिका में पहुंचने के बाद गणगौर व ईसर की मेले में मौजूद महिलाओं ने सामुहिक पूजा की। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, ओम खटोतिया, सुरेश तिवाड़ी, प्रदीप सेवग, महावीर पांडिया, पार्षद पवन हिसारिया, प्रदीप पुरोहित, रामकुमार टिडियासर, भादर राव, हनुमान गोठड़ीवाल, संतलाल सैनी, राधेश्याम जोईया, बाबू खटोतिया, पवन कन्दोई, अमित सोनी, पार्षद शेरसिंह सहित विभिन्न वार्डो के पार्षद व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस मौके पर गणगौर के पारम्परिक गीत गाये गये। माना जाता हैं कि इस दिन गणगौर को उसके ससुराल भेजा जाता हैं। होली के बाद से पूरे 16 दिनों तक क्षेत्र में नवविवाहिताओं व युवतियों द्वारा श्रद्धा के साथ गणगौर का पूजन किया गया। घरों में बाजरे व गेहुं से विशेष प्रकार का पकवान ढ़ोकळिया बनाया गया। जिसे गणगौर को भौग लगाया गया। मेला स्थल पर गणगौर को पूजन करने वाली नवविवाहिताओं ने भी अपनी-अपनी गणगौर की सवारी निकाली। मेला स्थल पर विभिन्न के सामानों व खाने-पीने की चीजों, खिलौनो की दुकान लगी। जहां महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की। इसके अलावा रविवार रात्रि को नगर पालिका कार्यालय मेें जागरण का भी आयोजन किया गया।