इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार 2019 के अंतर्गत विद्यालय की दो छात्राओं स्कूटी की चाबी सौंप कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार 2019 के अंतर्गत विद्यालय की दो छात्राओं  स्कूटी की चाबी सौंप कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
नोहर,   स्थानीय श्रीमती जानकी देवी पेड़ीवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर में इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार 2019 के अंतर्गत विद्यालय की दो छात्राओं दिव्या सेन व सुमन मीणा को विधायक अमित चाचाण व पालिकाध्यक्ष श्रीमती मोनिका खटोतिया ने स्कूटी की चाबी सौंप कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। दोनों छात्राएं नोहर ब्लॉक में अपने वर्ग में जिला स्तरीय मेरिट में प्रथम स्थान पर रही है। इस अवसर पर विधायक अमित चाचाण ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष श्रीमती मोनिका खटोतिया ने छात्राओं से शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार ग्रहण करने की भी बात कही और छात्राओं से आग्रह किया कि वे पढ़ाई को बीच में ना छोड़े और कॉलेज स्तर तक अपनी शिक्षा को निरंतर जारी रखें । इस मौके पर जयदेव इंदोरिया, नियामत अली, हनुमान प्रसाद व्यास, सुभाष इंदोरिया, पुष्पा वर्मा, प्रदीप कुमार ,माया पारीक सतवीर कौर ,सेवाराम ,महावीर प्रसाद भंवरी मीणा ,विनोद भादू ,सीमा चौधरी, नरेंद्र शर्मा, दीपशिखा, प्रेमलता, रंजना शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  प्र्रधानाचार्य श्रीमती इंद्रावती जाखड़ ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन राजेश कुमार जोशी ने किया।
FacbookFacbook
https://facebook.com/557305869288569