पुरानी पेंशन बहाल होने की खुशी: 33 संगठनों ने किया नोहर विधायक अमित चाचाण का अभिनंदन

पुरानी पेंशन बहाल होने की खुशी:  33 संगठनों ने किया नोहर विधायक अमित चाचाण का अभिनंदन
बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने से कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है। रविवार को जाट धर्मशाला में विभिन्न विभागों के 33 कर्मचारी संगठनों द्वारा विधायक अमित चाचाण का ऐतिहासिक अभिनंदन व स्वागत किया गया। कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा कर विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन बहाल कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिसके चलते मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में विधायक अमित चाचाण का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमित चाचाण ने कहा कि पूरे देश में सबसे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन बहाल की। जिसके बाद अन्य राज्य भी इस संबंध में निर्णय लेने पर मजबूर हो रहे है। चाचाण ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत की  सदैव सोच रही है कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को उसका हक मिले। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल, पालिका अध्यक्ष मोनिका खटोतिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।