भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान का सहारा बनी मुस्लिम महासभा

भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान का सहारा बनी मुस्लिम महासभा

नोहर, 3 अप्रैल। नोहर मुस्लिम महासभा ने नोहर के विभिन्न जोहड़ व खेळ में गर्मी के मौसम देखते हुए पानी के टेंंकर डलवाने के कार्य की शुरूआत की हैं। ताकि गर्मी के मौसम में बेसहारा पशुओं व वन्य जीवों, पक्षियों को पीने का पानी मिल सके और उन्हें पानी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। पूर्व पार्षद महबूब गर्मी के मौसम में इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी पानी की नितांत आवश्यकता होती हैं। ऐसे में जोहड़ आदि में पानी की व्यवस्था किये जाने से पशुओं सहित वन्य जीवों को पानी उपलब्ध हो जाता हैं। उन्होंने इसे सेवा भाव का कार्य बताया। मुस्लिम महासभा के प्रदेश सचिव शरीफ मोहम्मद ने बताया की जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती हैं। वैसे-वैसे जोहड़ आदि में पानी की संभावना कम होती रहती हैं। ऐसे में टेंकरो की सहायता से जोहड़ में पानी भरने से बेजुबान जानवरों, पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध हो जाता हैं। महासभा बेजुबान जानवरों तक पानी पहुंचाने का यह अभियान पूरी गर्मी जारी रखेगी।  इस मौके पर महबुब गाजी, मकबुल मुल्तानी, जाकीर हुसैन, युसफ कवि,   नदीम रावण,  सराफत अली,साजीद रावण, महबुब , सलीम किरण, हारून अली, जावेद रावण, महबुब रावण,  हुसैन भाटी, अकरम खान, महबुब आईतान, अकबर हुसैन आदि मौजूद थे।