डिजिटल कांग्रेस सदस्यता अभियान हनुमानगढ़ के प्रभारी एवं केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने ली बैठक

डिजिटल कांग्रेस सदस्यता अभियान हनुमानगढ़ के प्रभारी एवं केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने ली बैठक
नोहर, 30 मार्च। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे डिजिटल कांग्रेस सदस्यता अभियान हनुमानगढ़ के प्रभारी एवं केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत बुधवार को नोहर आये। महेन्द्र गहलोत ने यहां अग्रसेन धर्मशाला में डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक की। इस मौके पर महेन्द्र गहलोत ने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे डिजिटल कांग्रेस सदस्यता अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करते हुए प्रत्येक बूथ पर सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को जोडऩे की बात कही। इस मौके पर महेन्द्र गहलोत ने सदस्यता अभियान का फीडबैक भी लिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल सदस्या अभियान के बाद ऑफ लाइन सदस्य भी बनाये जायेगें। महेन्द्र गहलोत ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार अन्तिम छोर तक बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी वर्गो को साथ लेकर चलते हैं। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने कांग्रेस की रीति-नीति पर बोलते हुए कहा कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को समान रूप से तव्वजों दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान में केश कला के अंतर्गत स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर आदि के लिये सब्सिडी दुकान अलॉट करने व लोन जैसी सुविधाओं आदि के प्रयास किये जायेगें। ताकि केश कला मजबूत हो सके। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चाचाण ने बताया कि सदस्यता अभियान में कांग्रेसी कार्यकर्ता बढ़चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। चाचाण ने कार्यकर्ताओं से सदस्य अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की रीति नीति से जोड़ने की बात कही। इस अवसर पर महेन्द्र गहलोत का राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल, कांगेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर, उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण, गौशाला अध्यक्ष बाबूलाल चाचाण, बाबूलाल खटोतिया, पार्षद पवन कन्दोई, पालिका उपाध्यक्ष रूस्तम चावली, उप प्रधान रामकुमार सैनी, गोरीशंकर सैनी, रमेश सहारण, श्योवीर ज्याणी, मनीराम, बलवीर सुथार, सुन्दर सैनी, राजेन्द्र राठी, प्रदीप बागड़ी, नेमीचंद चौमाल, अमरसिंह सहु, सेवाराम सिंधी, भादर राव, राजेन्द्र थिरानी, आमीन खां, मुकेश जोशी, नीरज कौशिक, आनंद सैनी, राजेन्द्र राठी, मुरारी पारीक, रामस्वरूप बुडानिया, अनुज खदरिया, पवन सुथार, सतीश सोनी, आनंद उपाध्याय, राधेश्याम जोईया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। अभियान के नोहर शहर ब्लॉक प्रभारी मुकेश मिश्रा बैठक का संचालन किया।