जय भाट बने राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष

जय भाट बने राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष
कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन एवं स्वागत।
नोहर, 21 मार्च। कस्बे के जय भाट  को राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड का राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम फुलवारी द्वारा जय  की नियुक्ति की गई है। जय भाट की नियुक्ति पर राज्य भर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नोहर पहुंचे जय का कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह नोहर के लिये गौरव की बात है कि नोहर के एक युवा को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को अहम जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं की भावनाओं का आदर किया है। इससे जहां एक ओर संगठन को नई गति मिलेगी, वहीं कार्यकर्ताओं में  नई ऊर्जा का संचार होगा। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जय भाट   ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी के आला नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका सभी को साथ लेकर निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। जय  ने बताया कि वे शीघ्र ही पूरे राजस्थान का दौरा कर संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के साथ-साथ अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोडऩे का कार्य करेगें। इस मौके पर पूर्व उप प्रधान रामकुमार स्वामी , आरिफ टाक, अधिवक्ता शांतनु भाट पारीक , अशोक इंदलिया, विजय दहिया, अक्षय कड़वासरा, मोदी खीचड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। विदित्त रहे कि जय भाट  अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी रहे हरिश राव  के बेटे हैं और इनके परिवार से काफी लोग फुटबॉल खेल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं