नोहर,8 अगस्त। माहेश्वरी महिला मंडल नोहर द्वारा मेराकी ट्रेंड्स प्रायोजित माहेश्वरी रसोई के राज पकवान प्रतियोगिता का समापन कोरोना काल के मध्यनजर ऑनलाइन किया गया। मेराकी ट्रेंड्स की संचालिका एवं प्रतियोगिता की संयोजिका श्रीमती यशिका माहेश्वरी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन समाज में पाक कला में रुचि को एक मंच प्रदान करना है। भोजन बना कर अपने परिवारजनों को प्रसन्न रखना अधिकतर महिलाओं को रुचिकर लगता है। उन्होंने बताया कि मेराकी ट्रेंड्स समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजित करने में अग्रसर रहेगा। माहेश्वरी महिला मंडल नोहर अध्यक्ष श्रीमती उमा बागड़ी ने जूम मीटिंग में उपस्थित सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों व अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन द्वारा नियमित रूप से विभिन्न प्रतियोगिताओं काआयोजन किया जाता रहा है। माहेश्वरी महिला मंडल की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बजाज ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजकों तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। एंजल पब्लिक स्कूल की निदेशिका श्रीमती शशि माहेश्वरी ने कहा कि कोरोना काल के समय ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से सभी को कुछ नया करते रहने की प्रेरणा मिलती है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पुष्पा लखोटिया गंगटोक, आरती पचीसिया कोलकाता तथा अंकिता थिरानी सिलीगुड़ी थी। निर्णायक मंडल द्वारा सभी प्रतियोगियों को बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई दी गयी।
प्रतियोगिता में प्रथम अनामिका कालानी ,द्वितीय सुनीता पचीसिया तथा तृतीय स्थान पर यामिनी मड़दा रही। जिन्हें मेराकी ट्रेंड्स द्वारा आकर्षक पुरस्कार दिये गये। चयनिका कालानी, सुनीता बागड़ी, एकता पचीसिया, पिंकी बागड़ी, रुचिका नधानी एवं कविता नधानी को सांत्वना पुरस्कार महिला मंडल द्वारा आगामी होने वाले कार्यक्रम में दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। संगठन की मंत्री अरुणा राठी ने सभी विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और निर्णायक मंडल के सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा माहेश्वरी ने किया।