गांधी के विचारों पर केंद्रित एक विचार गोष्ठी का आयोजन

गांधी के विचारों पर केंद्रित एक विचार गोष्ठी का आयोजन
नोहर 10 अगस्त राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मगलवार को गांधी दर्शन समिति के तत्वावधान में गांधी के विचारों पर केंद्रित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि विधायक अमित चाचाण थे इस के अलावा गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल, नगर पालिका चेयरमैन मोनिका गटोतिया, , गांधी दर्शन समिति के तहसील संयोजक रघुवीर सुथार, नगर पालिका वाइस चेयरमैन रुस्तम चावली, कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन बलबीर सुथार, तहसीलदार ओमप्रकाश, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलीप पारीक, सेवानिवृत्त आयुर्वेदाचार्य जयदेव इंदौरिया,  प्रधानाचार्य महेंद्र मिश्रा, व्याख्याता तेज कुमार, सुभाष इन्दोरिया ,  जीतू भाटी,मजीद खान,  नियामत अली, लोकेश सैनी, सुन्दर सैनी, कमल तंवर, जेपी अग्रवाल,सुरेंद्र जोशी, आदि ने इस गोष्ठी में अपने विचार रखे। गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर ने इस कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए गांधीजी की प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। उन्होंने गांधीजी के विचारों को जीवन में उतारने का आग्रह किया।  विधायक अमित चाचाण ने  गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने और हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का आह्वान किया।  पालिका चेयरमैन मोनिका खटोतिया ने छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का व जीवन में स्वच्छता को महत्व देने का आग्रह किया। तहसील संयोजक रघुवीर सुथार ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य महेंद्र मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता महेंद्र प्रताप शर्मा  द्वारा किया गया।।