व्यपारी के घर मे हुई लूट का नोहर पुलिस ने किया खुलासा ,नोहर निवासी दो जने गिरफ्तार

व्यपारी के घर मे हुई लूट का नोहर पुलिस ने किया खुलासा ,नोहर निवासी दो जने गिरफ्तार
नोहर,4 अगस्त। व्यापारी अशोक मोदी के घर हुई लूटपाट कि घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में नोहर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को नोहर पुलिस थाना में आयोजित प्रेस वात्र्ता में घटना का खुलासा किया गया। डीवाईएसपी महेन्द्रसिंह राजवी व थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि व्यापारी अशोक मोदी के घर हुई लूटपाट कि घटना में शामिल अर्जुन सैनी पुत्र किशोरीलाल सैनी उम्र 23 निवासी वार्ड नं. 23 नोहर व विश्वास उर्फ पिंटू पुत्र बालकिशन जांगिड़ उम्र 31 निवासी वार्ड नं. 24 नोहर को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने दर्जनों स्थानों पर सीसीटीवी फुटैज खंगाले। अनेक मोबाईलों कि लोकेशन निकाली। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित नशे के आदी है।
कर्ज चुकाने के लिए दिया वारदातको अंजाम
 दोनों पर कर्ज होने के कारण घटना को अंजाम दिया। आरोपित अर्जुन सैनी का मकान व्यापारी अशोक मोदी के मकान के पास ही है। घटना से पहले दोनों आरोपितो ने व्यापारी के मकान कि रैकी की। पल-पल कि रिपोर्ट जुटाई और उसके बाद दोनों ने घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित नोहर में ही घुमते रहे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों कि शिनाख्त परैड करवाई जाएगी। दोनों से घटना में शामिल अन्य आरोपितों के संबंध में पूछताछ कि जा रही है। सम्पूर्ण घटना का खुलासा करने में साईबर सैल कि टीम के अलावा नोहर पुलिस व हनुमानगढ़ डीएसटी टीम का विशेष योगदान रहा। विदित्त रहे कि 14 जुलाई को कस्बें के वार्ड नं. 23 निवासी व्यापारी अशोक मोदी के घर में दोनों आरोपितों ने घुसकर पिस्तोल व चाकू की नोक पर परिवार कि महिला, नौकर व दो बच्चों को बंधक बनाकर महिला के हाथ में पहने हुये दो सोने के कड़े लूटकर फरार हो गये थे।
वीडियो देखें :- https://youtu.be/z9DmQH7zrnc