विदेश जाने वाले मजदूरों को लगाई कोविडशील्ड वैक्सीन
नोहर। स्थानीय मुस्लिम अमन इंसाफ समिति के प्रयासों से सऊदी अरब में काम करने वाले शहर के 3 दर्जन से अधिक नागरिकों को कोविल्डशील्ड वैक्सीन लगवाने के लिए नोहर विधायक अमित चाचाण के निवास स्थान से स्वास्थ्य भवन हनुमानगढ़ के लिए रवाना किया गया। जहां उनको कोविल्डशील्ड वैक्सीन लगाई गई । मुस्लिम अमन इंसाफ समिति ने नोहर के सऊदी अरब में मजदूरी करने वाले नागरिकों को कोविल्डशील्ड लगवाने की विधायक से मांग की थी। क्षेत्र के चार दर्जन से अधिक नागरिक सऊदी अरब में मजदूरी करते है जो छुट्टी पर अपने घर आए हुये थे। छुट्टी समाप्त होने पर अब वे सब वापस विदेश जाएंगे मगर सऊदी सरकार ने कोविल्डशील लगवा कर प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य कर रखा है। मामला विधायक के संज्ञान में आने पर विधायक अमित चाचाण ने इस संबंध में जिला कलेक्टर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर बात कर संपूर्ण मामले से अवगत कराया जिसके बाद सभी के वैक्सीन लग पाई। विदेशों में रहने वाले नागरिकों ने बताया कि अगर समय पर वैक्सीन नहीं लग पाती तो उन्हें बड़ी परेशानी होती अनेक लोगों का वीजा भी खत्म होने वाला था

