नोहर 6जुन । हनुमानगढ़ जिले के सबसे बड़े गांव फेफाना को उप तहसील बनाने की सरकारी स्तर पर संपूर्ण औपचारिकताएं पूरी हो गई है राज्य सरकार स्तर पर इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए विदित रहे कि नोहर विधानसभा क्षेत्र के फेफाना गांव को उप तहसील बनाने की मांग करीब चार दशक से की जा रही है जो अब पूरी हुई है फेफाना को उप तहसील बनाने की मांग विधायक अमित चाचाण द्वारा विधानसभा में उठाने के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर इस संबंध में मांग की गई जिसके बाद सरकार ने फेफना को उप तहसील बनाने क घोषणा की । फेफाना को उप तहसील बनाने से दर्जनों गांव के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों को अब किसानों को तहसील मुख्यालय में होने वाले राजस्व सहित कार्यो के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। उप तहसील के गठन से सर्वाधिक लाभ किसानों को होगा। किसान कम समय व दूरी तय किए ही बिना अपना कार्य करवा सकेंगे। फेफाना उप तहसील में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत व 7 पटवार मंडल शामिल होंगे। फेफाना,पदमपुरा,गुडिय़ा,रतनपुरा,मलवानी व जसाना ग्राम पंचायत शामिल होंगी। फेफाना उप तहसील में शामिल की जा रही ग्राम पंचायत मलवानी, रतनपुरा, फेफाना व जसाना के लोगों को राजस्व कार्य के लिए वर्तमान में नोहर तहसील मुख्यालय व जनानियां, पदमपुरा, गुडिय़ा व राजपुरिया के लोगों को दूर-दराज उप तहसील रामगढ़ जाना पड़ता हैं। किसानों का कहना हैं कि राजस्व के छोटे-छोटे कार्य के लिए उन्हें लंबा सफर तय करना पड़ रहा हैं। जिससें धन व समय की बर्बादी होती थी ओर समय पर कार्य नहीं होने से परेशानी होती हैं। उप तहसील गठन के बाद रजिस्ट्री,भूमि सीमा ज्ञान, प्रमाणित जमा बंदी,भूमि प्रमाण-पत्र,रिकॉर्ड में शुद्विकरण और जाति प्रमाण पत्र,रिहायशी प्रमाण पत्र, सभी प्रकार के शपथ पत्र सहित राजस्व से जुड़े कार्य करवा सकेंगे। वहीं जमीन की रजिस्ट्री में लगने वाले स्टाम खरीदने के लिए भी किसानों को नोहर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यलय में एक नायब तहसीलदार के अलावा, एक क्लर्क, एक सेवादार बैठेंगे। वर्तमान में नोहर तहसील मुख्यालय से चारणवासी से 25,मलवानी 28,रतनपुरा 21 व जसाना 14 किमी दूर हैं ओर रामगढ़ उप तहसील से पदमपुरा 22,गुडिय़ा 27,राजपुरिया 19 व जनानियां 25 किमी दूर हैं। जो अधिकांश गांव नव गठित हो रही फेफाना उप तहसील से 5 से 12 किमी दूरी पर ही हैं। विधायक अमित चाचाण ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ग्रामीण दशकों से उक्त मांग कर रहे थे जो पूरी हुई है चाचाण ने बताया कि फेफाना उप तहसील बनने से किसानों के राजस्व कार्यो व क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। किसानों को कृषि संबंधी कार्य के लिए दूर-दराज का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। उप तहसील में जुड़ रहे अधिकांश गांवों में फेफाना से.पक्की सडक़ जाती हैं। आवगमन में भी कोई परेशानी नहीं होंगी। वही फेफाना उप तहसील में जुड़ने वाले अनेक गांवों के ग्रामीणों वह जनप्रतिनिधियों ने बताया कि फेफाना के उप तहसील बनने से किसानों में खुशी है। उन्होंने बताया कि पदमपुरा से रामगढ़ तक बस सेवा न होने के कारण लोगों को छोटे-छोटे कार्य के लिए उप तहसील जाने में परेशानी होती थी। अब लोग पैदल या साईकिल से भी पांच किमी दूर फेफाना उप तहसील में जाकर कार्य करवा सकेंगे। कम समय व बिना वाहन शुल्क के ही किसानों के कार्य होंगे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधायक अमित चाचाण का आभार व्यक्त किया है

