गर्भस्य शिशु संरक्षण समिति की बैठक आयोजित
नोहर 7 जून गर्भस्य शिशु संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन अग्रसेन धर्मशाला में हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार रानिया वाले ने की। बैठक में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उपनिदेशक आयुर्वेदिक नरेश साखी व सतपाल शर्मा थे। बैठक में कोरोना महामारी के दौरान मृत्यु होने वाले लोगों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने गर्भपात को सामाजिक बुराई बताया गर्भपात रोकने के लिए महिलाओं को आगे आने की बात कही। सतपाल शर्मा ने संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि उक्त संस्था परम श्रद्धेय श्री रामसुखदास जी महाराज की प्रेरणा से चलाई जा रही है। गर्भपात सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने चाहिए। बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें श्याम सुन्दर स्वामी अध्यक्ष, विनोद गोल्याण, बसंत तिवाड़ी को उपाध्यक्ष, प्रवेश चाचाण मंत्री, रामचंद्र शर्मा सह मंत्री, मदन जोशी प्रचार मंत्री व महिला प्रभारी पूनम हिसारिया को नियुक्त किया गया व संरक्षक मंडल में हंसराज कटारिया, रतन अरोड़ा, चंद्रकला स्वामी व मीना मूलचंदानी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर किशन चाचाण, बजरंग स्वामी, जगतपाल शर्मा, पूर्व पार्षद बादल मूलचंदानी व धर्मपाल जोशी उपस्थित थे।

