कुलियों को सहायता स्वरूप राशन के पैकेट वितरित

कुलियों को सहायता स्वरूप राशन के पैकेट वितरित 
श्रीगंगानगर, 8 जून। उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती शिखा गंगल द्वारा कोरोना महामारी के दौरान खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहे, नई  दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कार्य करने वाले कुलियों को सहायता स्वरूप राशन के पैकेट वितरित किये। इसका आयोजन प्रधान कार्यालय एवं दिल्ली मंडल की महिला कल्याण संगठन के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर एन आर डब्लू डब्लू की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजलि गुलाटी, दिल्ली मंडल की अध्यक्ष श्रीमती राखी जैन सहित संगठन की अन्य सदस्यायें भी उपस्थित थी।