कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में उपाध्यक्ष बलवंत सैनी ने कार्यभार ग्रहण किया

कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में उपाध्यक्ष बलवंत सैनी ने  कार्यभार ग्रहण किया 
भादरा -नगरपालिका भादरा के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में उपाध्यक्ष बलवंत सैनी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया इस अवसर पर पार्षद दयानंद खोखेवाला,मांगीलाल गोयल,पूजा सैनी,शारदा स्वामी,विशाल गोयल, गौरव सोनी,आदि पार्षद मौजूद थे।नगरपालिका के अध्यक्ष हाजी दाऊद कुरेशी के निधन के बाद से पद रिक्त था।नगरपालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष को लेकर विवाद हो गया था।जब दिवागत हाजी समर्थक उनकी पत्नी वार्ड 32 से पार्षद बैतूल बानो को कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यभार दिलाना चाहते थे। जबकि नियम का हवाला देकर सैनी अध्यक्ष का चार्ज लेना चाहते थे।विधायक के हस्तशेप के बाद मामला नहीं हल होने पर सैनी कोर्ट चले गए।इसके बाद स्वायत शासन विभाग ने 4 मई को बलवंत सैनी को कार्यवाहक अध्यक्ष का चार्ज सोपने के आदेश जारी कर दिए।हालाकि चार्ज लेते समय विधायक गुट का कोई कार्यकर्ता नजर नहीं आया।इस अवसर पर प्रेस वार्ता में बलवंत सैनी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता शहर में टूटी फूटी सड़को का निर्माण ,स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करवाना और पानी निकासी की समस्या का समाधान करना रहेगी।सैनी ने इंद्रा रसोई का  निरीक्षण किया व भोजन की गुणवत्ता जांच की।इस मौके पर उनके साथ कार्यकारी अधिशासी अधिकारी शिवकुमार,रवींद्र प्रताप,अकबर खान मौजूद रहे