फसल बीमा क्लेम से वंचित करने पर पटवारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा क्लेम से वंचित करने पर पटवारी  पर कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
 नोहर 7 जून। ढ़ढेला गांव के ग्रामीणों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने नोहर विधायक अमित चाचाण व एसडीएम श्वेता कोचर को ज्ञापन सौंपा कर बीमा  से वंचित करने वाले अधिकारियों व उनके दलालों पर कार्रवाई की मांग की। बीमा से वंचित ढ़ंढेला गांव के सैकड़ों किसान पंचायत समिति सदस्य मंगेज चौधरी के नेतृत्व में  उपखंड अधिकारी  श्वेता कोचर को  ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में  मामले में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इससे पूर्व  सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने फसल बीमा दिए जाने की मांग को लेकर उपखंड कार्यलय पर  प्रदर्शन किया व  प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना हैं कि गांव के कुछ ही किसानों को बीमा कंपनी द्वारा बीमा दिया गया हैं। जिसमें राजस्व पटवारी व पटवारी के नुमाइंदों व बीमा कंपनी के अधिकारियों ने मिलकर गलत तरीके से फसलों की क्रोप कटिंग की। जिसके चलते पटवारी के चहेते लोगों को तो बीमा आ गया परन्तु गांव के ज्यादातर किसान बीमा राशि से वंचित रह गए। पंचायत समिति सदस्य मंगेज चौधरी ने बताया कि  ढ़ंढेला गांव बारानी एरिया हैं जिसमें कहीं भी  मुगफली की फसल नहीं होती हैं। परन्तु जिन लोगों के बीमा आया हैं वो मुगफली की फसल के क्रोप कटिंग का बीमा आया हैं। उन्होंने गांव के राजस्व पटवारी व बीमा कंपनी के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बताया कि जिन लोगों के बीमा आया हैं वो भी राजस्व रिकार्ड में दर्ज जमीन से अधिक आया हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीमा कंपनी के अधिकारियों व गांव में नियुक्त पटवारी ने मिलकर गलत तरीक़े से क्रोप कटिंग कर परिवार व अपने नजदीकी रिश्तेदारों को बीमें का गलत व नाजायज तरीक़े से लाभ पहुचाया। जिसका ग्रामीण जमकर विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा  ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर दोषी पटवारी को तुरन्त प्रभाव से निलंबन करने व वंचित किसानों को अविलंब बीमा दिए जाने की मांग की हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि समय रहते हमारी मांगे नही मानी जाती है उग्र आंदोलन किया जाएगा।