पशु-पक्षियों को पीने के पानी उपलब्ध करवाने के लिए मुस्लिम महासभा आई आगे

पशु-पक्षियों को पीने के पानी उपलब्ध करवाने के लिए मुस्लिम महासभा आई आगे
नोहर, 10 जून।  गर्मी के इस मौसम में पशु-पक्षियों को पीने के पानी उपलब्ध करवाने के लिए मुस्लिम महासभा नोहर द्वारा जोहड़ों में पानी डलवाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरूआत नोहर के बिडबिराना जोहड़ में तीस हजार लीटर पानी डालकर कि गई। मुस्लिम महासभा द्वारा आस-पास के जोहड़ो व खेळ आदि में पानी डलवाया जा रहा है। इसके अलावा पशु-पक्षियों के चारे व दाने कि व्यवस्था कि जा रही है। इस सेवाभाव के कार्य मुस्लिम महासभा की टीम के सदस्य जुटे है। इस मौके पर महासभा के प्रदेश सचिव शरीफ मोहम्मद, जावेद चोहान तहसील अध्यक्ष मुस्लिम महासभा , उपाध्यक्ष असलम, युसफ कवि मिडिया प्रभारी, पूर्व पार्षद गुलफान खांन, महबुब गाजी तहसील सचिव, अकतर रावण, कोषाध्यक्ष महबुब रावण महामंत्री, मकसुद चोहान, साजिद आदि उपस्थित थे।