नोहर 10 जून कस्बे के विभिन्न वार्डों में पेयजल संकट को लेकर पार्षद कामरेड इरफान रावण ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पेयजल व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। ज्ञापन में में बताया गया है कि गर्मी के इस मौसम में कस्बे के वार्ड नंबर 32, 33,35, व 37 में पेयजल संकट बना हुआ है। जिसके चलते वार्ड वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही वार्ड के नागरिकों को पेयजल की व्यवस्था के लिए टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है । दूसरी ओर वार्ड के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए इस गर्मी के मौसम में पेयजल की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है । वार्डवासियों को पेयजल की व्यवस्था नही होने के चलते मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपखंड अधिकारी से वार्डों की पेयजल व्यवस्था में सुधार करवाने की मांग की है। जिससे इस गर्मी के मौसम में वार्ड वासियों को राहत मिल सके। ज्ञापन पर इरफान चावली, सद्दाम, महबूब अली,बलराम स्वामी व रणवीर खिंची सहित वार्ड वासियों के हस्ताक्षर है।

