पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीराम व्यास ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या से करवाया अवगत

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीराम व्यास ने  उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या से करवाया अवगत
नोहर 7 जून नगरपालिका के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीराम व्यास ने सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर  मानसून वर्षा के दौरान बरसाती पानी की निकासी के संबंध में अवगत कराया।  श्री राम व्यास ने बताया जून माह के अंत तक मानसून आने की संभावना है मानसूनी वर्षा के चलते शहर के निचले इलाकों में बड़ी मात्रा में पानी इकट्ठा हो जाता है जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ती है साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है उन्होंने बताया सिंधी बाजार, जोगी आसन, गुरुद्वारा  रोड़ पर व मुख्य बाजार में बरसाती पानी आने की वजह से निचले इलाकों में बनी दुकानों में पानी आ जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्होंने उपखंड अधिकारी  मानसूनी वर्षा से पूर्व शहर की जल निकासी व्यवस्था ठोस योजना बनाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में राजकीय चिकित्सालय में स्थापित ट्रॉमा सेंटर के लिए भवन निर्माण चिकित्सक उपकरणों की खरीद के लिए बजट  स्वीकृत करने की मांग की है। इस मौके पर रमेश पुरोहित, मुरारी पुरोहित, अविनाश भोजक व प्रमोद कुमार उपस्थित थे।