नोहर 5 जून नगरपालिका नोहर. द्वारा शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन ग्रीन सिटी नोहर अभियान की शुरुआत की गई अभियान का शुभारंभ महावीर पार्क में पौधारोपण कर किया गया । नगरपालिका द्वारा अभियान के अंतर्गत कस्बे के अनेक स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के 5000 पौधे लगाए जाएंगे । अभियान शुभारंभ विधायक अमित चाचाण ,नगर पालिका अध्यक्ष मोनिका खटोतिया ने महावीर पार्क से पौधारोपण कर किया । इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द चाचाण अतिरिक्त जिला कलेक्टर गुंजन सोनी, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढील , एसडीम श्वेता कोचर, उपप्रधान रामकुमार सैनी, उपाध्यक्ष रुस्तम चावली एएसपी राजेंद्र मीणा, तहसीलदार हरिप्रसाद मीणा, एडवोकेट बाबूलाल चाचााण , पालिका अधिशासी अधिकारी पवन गोदारा आदि ने पर्यावरण केे महत्व प्रकाश डालते हुए कहाा कि वर्तमान के दौर में प्रकृति ने हमें पर्यावरण का महत्व और अधिक समझाया है
Video:-https://youtu.be/QdOr-H5lkEM
महामारी केेे इस दौर पर्यावरण का महत्व और बढा है । आमजन में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता आनेेेे वाले समय में और अधिक बढ़ेगी। नगरपालिका के चेयरपर्सन मोनिका खटोतिया ने बताया कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए शहर के सार्वजनिक स्थानों पर 5 हजार से अधिक पौधरोपण किया जाएगा । उन्होंने ने बताया की शहर के महावीर पार्क से पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई हे । इसके अलावा शहर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोड, बिहानी मार्ग ,रावतसर रोड, बिड़बिराना रोड, सोनड़ी रोड सहित अनेक सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण किया गया । विधायक अमित चाचाण ने बतया की मिशन ग्रीन सिटी के इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है विधायक ने बताया पौधारोपण होने के बाद पौधे की सार संभाल के जिम्मेवारी तय करने की बात कही। इस मोके पर निरंजन गोलयाण, ओम खटोतिया, पार्षद मुकेश मिश्रा , प्रयागचंद ,संदीप सैनी लोकेश खटोतिया ,नियामत अली , हरदत्त सैनी , सुभाष इंदोरिया ,सुरेश तिवाड़ी ,कमल कौशिक ,जयदेव इंदोरिया , लोकेश सैनी, बृजलाल सोनी , सांवरमल चोमवाल,रतन अरोडा, घनश्याम तिवाड़ी, महावीर गोठडीवाल सहित वार्ड पार्षद वे विभिन्न संस्थाओंं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

