आरोपितो की गिरफ्तारी की मांग को लॉकर सयुंक्त छात्र संधर्ष समिति ने उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

आरोपितो की  गिरफ्तारी की मांग को लॉकर सयुंक्त छात्र संधर्ष समिति ने उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन
नोहर, 9 जून। संयुक्त छात्र संघर्ष समिति ने छात्र नेता राकेश भारती की अगुवाई में एसडीएम को को ज्ञापन देकर विनोद मेघवाल के मामले मे आरोपितो की  गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि  किंकरालिया गांव के  विनोद मेघवाल व उसके भाई की गम्भीर रूप से मारपीट की। इसके चलते 7 जून 2021 को विनोद की मृत्यु हो गई। राकेश भारती ने आरोपितों कि शीघ्र गिरफ्तारी करने व पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने बताया कि समय रहते इस मामले में कार्यवाही नही होने पर आन्दोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन में राजस्थान में दलितो पर अत्यचार हो रहे। जिन्हे सहन नही किया जाएगा। थोड़े दिन पहले भी नोहर तहसील के बरवाली गांव में अतिक्रमण के नाम पर राजनैतिक रजिंश के चलते एक दलित का मकान तोड़ दिया था। इस मौके पर विकास सापुनिया,संजय कुमार,अनिल सापुनिया, राहुल, विक्रम नायक,राजकमल भाटी,पवन सिंह उपस्थित थे।