विश्व पर्यावरण दिवस पर बालाजी वाटिका में पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर बालाजी वाटिका में पौधारोपण

सूरतगढ़ । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज थर्मल आवासीय कॉलोनी में बालाजी वाटिका में पौधारोपण किया गया। जिसमें आम, अमरुद, बरगद व जामुन के कई पौधे लगाए गए। सुपरक्रिटिकल इकाइयों के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस.पी. बंसल इस अवसर पर कॉलोनीवासियों की ओर से विशेष आमंत्रित अतिथि थे।  पौधारोपण करते हुए अभियंता बंसल ने कॉलोनी वासियों से कहा कि आप सभी अपने घरों के आस पास एक एक पौधा जरूर लगायें व इसे जीवित रखने की जिम्मेदारी ले। पौधा चाहे  फलदार, फूलदार या छायादार हो , इससे हमारे आसपास का वातावरण अच्छा होगा व शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी, ज्यादा हरियाली होगी। सभी को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पेड़  नहीं होते  तो पर्यावरण का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता, जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाता।   अभियंता बंसल ने पेड़ों का महत्व बताते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण  फैला हुआ है, ऐसे समय मे प्राणवायु के भंडार पेड़ ही है। इस कोरोनाकाल में ऑक्सीजन का कितना महत्व है, यह  हर व्यक्ति समझ चुका है। इसलिये पेड़ों को अधिकाधिक लगाने की आवश्यकता है। इस पौधारोपण कार्यक्रम में देवकीनन्दन, अनिल मिन्हास, महावीर सांचोरिया, भूपेश कुमार, हुक्मी चंद,राधेश्याम वर्मा,बलराम भाटी, आदि कॉलोनीवासियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया।