किसानों ने भाजपा कार्यलय पर किया पर्दशन

किसानों ने भाजपा कार्यलय पर किया पर्दशन
श्रीगंगानगर -सयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज किसानों ने भाजपा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कृषि कानूनो की प्रतियां जलाई।किसानों का कहना था की सरकार के कृषि कानूनों के कारण हर वर्ग प्रभावित होगा।सबसे ज्यादा मार किसानों और व्यापारियों पर पड़ेगी।इसलिए सरकार को ऐसा कोई कदम ना उठाए जिससे देश बर्बादी की राह पर चल पड़े। बिल वापस लेने की मांग को लेकर आदोलन लंबे समय से चल रहा है।इसके लिए किसानों ने अनेक प्रदर्शन किए पर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।किसानों ने कहा कि सरकार अपनी जिद पर अड़ी है जब तक काले कानून वापिस नहीं होते तब तक आदोलन जारी रहेगा।
Video :-https://youtu.be/ARAoPdCUL0A