हनुमानगढ़। निरीक्षण अभियान के तहत आज एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार एवं कोविड प्रभारी डॉ. रविशंकर शर्मा ने चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया एवं स्टॉफ की मीटिंग ली। एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार एवं कोविड प्रभारी डॉ. रविशंकर शर्मा ने बताया कि आज उन्होंने सीएचसी गांधीबड़ी का निरीक्षण किया और वहां सैक्टर बैठक में स्टॉफ को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने भादरा सीएचसी में परिवार कल्याण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाएं देखी और स्टॉफ की मीटिंग ली। उन्होंने वहां पर परिवार कल्याण, नि:शुल्क दवा योजना, नि:शुल्क जांच योजना, ओपीडी, लेबर रूम, संस्थागत प्रसव, मेडिकल बायोवेस्ट, चिकित्सा संस्थान की साफ सफाई, दवाइयों की जांच, मेडिकल उपकरणों की जांच व परिवार कल्याण सेवाओं के बारे में दिशा-निर्देश दिए।

