जनता हॉस्पिटल में लगाई गई क्षेत्र की पहली डायलिसिस मशीन का विधिवत शुभारंभ 30 जून को

जनता हॉस्पिटल में लगाई गई क्षेत्र की पहली डायलिसिस मशीन का विधिवत शुभारंभ 30 जून  को
नोहर, 28 जून। स्थानीय जनता हॉस्पिटल में लगाई गई क्षेत्र की पहली डायलिसिस मशीन का विधिवत शुभारंभ 30 जून बुधवार को सुबह 10 बजे होगा। हॉस्पिटल में दो डायलिसिस मशीने लगाई है। दोनो मशीने दानदाताओं द्वारा भेंट कि गई है। डायलिसिस मशीन का शुभारंभ एक सादे समारोह में विधायक अमित चाचाण व जिला कलेक्टर नथमल डिडेल करेगें। 30 जून को हॉस्पिटल परिसर में होने वाले सम्पूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों का जनता चेरिटेबल क्लिनिक प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चाचाण ने जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों से चर्चा कर सम्पूर्ण तैयारियों को अन्तिम रूप दिया। समिति के अध्यक्ष सुरेश चाचाण ने बताया कि दोनो मशीनों के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कस्बें के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर गुंजन सोनी, एसडीएम श्वेता कोचर आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहेगें। सोमवार को कम्पनी के इंजीनियरर्स द्वारा दोनो डायलिसिस मशीने हॉस्पिटल में स्थापित कर दी गई। हॉस्पिटल में स्व. पूर्णमल चाचाण कि पुण्य स्मृति में उनके परिवारजनों द्वारा व बाबूलाल भूकरकेवाला ने अपनी धर्मपत्नी स्व. गायत्री देवी कि स्मृति में एक-एक डायलिसिस मशीन हॉस्पिटल में भेंट की है। समिति के मंत्री राजेन्द्र भूकरकेवाला ने बताया कि बुधवार को होने वाले कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारिया पूर्ण करली गई है। उन्होंने बताया कि समिति का एक मात्र उद्देश्य क्षेत्र के रोगियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाना है। ज्ञात रहे कि जनता हॉस्पिटल कस्बें का सबसे पुराना हॉस्पिटल है। यहां डायलिसिस सुविधा शुरू होने से रोगियों को अन्यत्र नही जाना पड़ेगा। इससे उन्हें मानसिक व आर्थिक नुकसान भी नही उठाना पड़ेगा। नोहर कस्बें के अलावा अन्य नजदीकी शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों के रोगियों को इससे सुविधा मिल सकेगी। विदित्त रहे कि जन सहयोग से करीब 60 लाख कि लागत से हॉस्पिटल का चल रहा नवनिर्माण कार्य भी अन्तिम चरण में है।