वन यूथ वन ट्री अभियान के तहत नोहर क्षेत्र में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

वन यूथ वन ट्री अभियान के तहत नोहर क्षेत्र में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
नोहर, 26 जून। युवक कांग्रेस राजस्थान द्वारा शुरू किये गये वन यूथ वन ट्री अभियान के तहत शनिवार को नोहर क्षेत्र में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम प्रभारी अनुज खदरिया कि देखरेख में यहां बिहाणी स्टेडियम व भगवान महावीर पार्क में विधायक अमित चाचाण व युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक कुलडिय़ा ने पौधोरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके उपरांत युकां नेता अनुज खदरिया के निवास पर पत्रकार वात्र्ता भी आयोजित कि गई। जहां विधायक अमित चाचाण व जिलाध्यक्ष अशोक कुलडिय़ा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर आयोजित पत्रकार वात्र्ता में जिलाध्यक्ष अशोक कुलडिय़ा ने बताया कि अभियान के तहत आगामी एक माह में 2 लाख नये सदस्य जोडऩे के साथ-साथ 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कांग्रेस से जोडऩे के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होने बताया कि अभियान को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुरू किये गये इस अभियान को देशभर में सराहना मिल रही है। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में 25 हजार पौधे लगाये जाएगें। उन्होंने बताया कि युवक कांग्रेस का संगठन राजनैतिक कार्यो के साथ-साथ सामाजिक कार्यो में भी निरंतर सक्रिय है। कोरोनाकाल के दौरान पूरे जिले में जरूरतमंद लोगों को राशन किट के अलावा आवश्यक चिकित्सा सेवाए भी उपलब्ध करवाई गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार कि गलत नीतियों कि वजह से निरंतर बढ़ रही मंहगाई के कारण आम आदमी पूरी तरह त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल के दाम निरंतर बढ़ रहे है। आम आदमी कि कमर इस मंहगाई ने तोड़ दी है। युवक कांग्रेस इसका निरंतर विरोध कर रही है और करेगी। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने सामाजिक सरोकार से जुड़े शुरू किये गये युवक कांगे्रस के कार्यो कि सराहना करते हुए युवा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। युवक कांग्रेस के अनुज खदरिया ने बताया पौधारोपण के बाद उनकी सारसंभाल का संकल्प भी लिया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेसी नेता संजय खदरिया, बलवीर सुथार, विनोद मील, पार्षद मुकेश मिश्रा, बबलू खदरीया, सुनील मूंड, मोंटी चाचाण, कमल खदरिया, संजय भादू, लोकेश खटोतिया, अमरसिंह सुथार, कमल तंवर, बीडी सैनी, नियामत अली आदि उपस्थित थे।