जिले में 19732 नागरिकों ने करवाया कोविड वैक्सीनेशन

जिले में 19732 नागरिकों ने करवाया कोविड वैक्सीनेशन

हनुमानगढ़। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर जारी नई गाइडलाइन के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के वंचित नागरिक टीकाकरण केन्द्र पर जाकर कोविड-19 वैक्सीनेशन करवा सकते है। इसी के तहत आज जिले के 113 टीकाकरण केन्द्रों में कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड की प्रथम व द्वितीय डोज का कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह ने बताया कि समस्त खण्ड स्तर पर सुबह से ही वैक्सीनेशन के लिए लाभार्थियों का आना शुरु हो गया था। टोकन सिस्टम से पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि आज कोविशील्ड के 9734 डोज एवं कोवैक्सीन के 9998 डोज आमजन को लगाए गए। जिले में आज 19732 नागरिकों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। इसमें 15,235 नागरिकों को प्रथम डोज और 4,497 नागरिकों को द्वितीय डोज लगाई गई। इससे पहले 25 जून को कुल 6212 लोगों के कोविड वैक्सीनेशन किया गया जिसमें 5542 नागरिको के प्रथम और 670 लोगों के द्वितीय डोज लगाई गई।