दिवंगत समाज सेवी महावीर प्रसाद खदरिया की स्मृति में सरकारी अस्पताल में कॉन्संट्रेटर ऑक्सीजन मशीन भेंट की

दिवंगत समाज सेवी महावीर प्रसाद खदरिया की स्मृति में सरकारी अस्पताल में कॉन्संट्रेटर ऑक्सीजन मशीन भेंट की 
नोहर 2 जुन.दिवंगत समाज सेवी महावीर प्रसाद खदरिया की स्मृति में उनके पौत्र अनुज पुत्र संजय खदरिया की ओर से यहां के सरकारी अस्पताल में कॉन्संट्रेटर ऑक्सीजन मशीन भेंट की गई। विधायक अमित चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल, एडीएम डॉ. गुंजन सोनी, एसडीएम श्वेता कोचर, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रवण तंवर, श्रीगौशाला अध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल चाचाण, अग्रवाल सभा समिति के अध्यक्ष राजकुमार रानियां,  बिहारीलाल चोमवाल, चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुरेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक अमित चाचाण ने पीड़ित मानव की सेवा को ही सबसे बड़ी सेवा बताते हुए खदरिया परिवार को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि बूंद बूंद से घड़ा भरता है इसलिए हमें सामर्थ्य के अनुसार दान करना चाहिए। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत महावीर प्रसाद खदरिया ने जीवन पर्यंत पीड़ित मानवता की सेवा को ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य माना विभिन्न सामाजिक संगठनों में विभिन्न पदों पर रहते हुए महावीर प्रसाद खदरिया ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अनेक कार्य किए सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी सदैव रहती थी अनुज खदरिया ने सभी का आभार प्रकट किया संजय खदरियि ने बताया कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर खदरिया परिवार हर संभव मदद के लिए तैयार है