विधायक कोटे से क्रय की गई एक एडवांस लाइफ एंबुलेंस को मरीजों के उपयोग हेतु चिकित्सालय प्रशासन को समर्पित की
नोहर 2 जुन विधायक अमित चाचाण द्वारा विधायक कोटे से 50 लाख रुपए की लागत से तैयार करवाई गई दो अत्याधुनिक एंबुलेंस जयपुर से नोहर पहुची। बुधवार को विधायक अमित चाचाण ने राजकीय चिकित्सालय नोहर में विधायक कोटे से क्रय की गई एक एडवांस लाइफ एंबुलेंस को मरीजों के उपयोग हेतु चिकित्सालय प्रशासन को समर्पित किया । विदित रहे कि विधायक कोटे से पचास लाख रुपए की लागत से दो अत्याधुनिक एंबुलेंस क्रय की गई है । इसमें एक एंबुलेंस चिकित्सालय नोहर एवं दूसरी पल्लू स्वस्थ्य केंद्र के लिए उपयोग में लाई जाएगी । बुधवार को विधायक अमित चाचाण ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. गुंजन सोनी ,उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र चाचाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा, सीएमएचओ नवनीत शर्मा , की उपस्थिति में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। गुरुवार को पल्लू चिकित्सालय में एंबुलेंस भेट की जाएगी। इस अवसर पर विधायक ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय में बेहतर सुविधा देने के लिए वे कृत संकल्प है इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । इसी कड़ी मे आज एडवांस लाईफ एंबुलेंस चिकित्सालय में मरीजों के उपयोग के लिए भेंट की गई है इससे गम्भीर रोगियों को रेफर करने पर रोगियों को सुविधा होगी । उन्होंने बताया कि एंबुलेंस मैं अत्याधुनिक चिकित्सक लगाए.गए हैं। विधायक ने बताया कि मरीजों के इलाज के लिए डायलिसिस एवं अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। कोविड काल में मिले सहयोग के लिए विधायक ने दानदाताओं , सामाजिक संस्थाओं एवं चिकित्सालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया। विधायक ने बताया कोविडा के दोरोना नोहर राजकिय चिकित्सा लय पुरे जिले मोडल बना है.अनेक रोगियों को नया जीवन मिला है विधायक अमित चाचाण ने कहा कि क्षेत्र में चिकित्सीय उपकरणों के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ गुंजन सोनी ने कोरोना पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए की गई व्यवस्थाओं के लिए विधायक की प्रशंसा की इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र चाचान , चिकित्सा प्रभारी डॉ .सुरेंद्र शर्मा , प्रधान सोहन ढील, नपा चेयरपर्सन मोनिका खटोतिया की , श्री गौशाला अध्यक्ष बाबूलाल चाचान , एडवोकेट के एल मित्रुका, सुदेश पाणिया, नियामत अली, राजकुमार राणियावाला , श्रवण तंवर , प्रमोद खारिवाल, बिहारी लाल चोमवाल , प्रदीप पुरोहित, ओम प्रकाश खटोतिया ,सुरेश तिवाड़ी,महावीर पाणिया, महावीर गोठडीवाल, मुरली अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, अशोक कंदोई , समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस मौके पर नागरिकों ने बताया कि नोहर राजकीय चिकित्सालय में लंबे समय से अत्याधुनिक एंबुलेंस की मांग की जा रही थी जो अब पूरी हुई है

