नोहर, 12 जून। राजस्थान की आन बान शान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अब अयोध्या में स्थापित होने के लिये रवाना की जायेगी। 12 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा को तैयार किया है नोहर निवासी जयपुर में रह रहे मूर्तिकार महावीर भारती व निर्मला कुल्हरी ने। यह प्रतिमा 13 जून को महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर जयपुर से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, आरएसएस प्रान्त प्रचारक डॉ.शैलेंद्र कुमार,जयपुर सांसद रामचरण बोहरा,भाजपा महामंत्री दिया कुमारी सांसद राजसमंद, सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी,भाजपा एससी मोर्चा के कैलाश मेघवाल,भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ,बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी,ललित कला अकादमी के पूर्व चेयरमैन अश्विन दलवी, संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र भारती ,अजय धाँधिया , वीएचपी से प्रताप भानु आदि प्रमुख लोगो द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर हरी झंडी दिखाकर सुसज्जित वाहन से रवाना करेगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेगें प्रतिमा का अनावरण अयोध्या में स्थापित होने पर इसका अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जायेगा। इस प्रतिमा का निर्माण अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा करवाया गया है।
ये प्रतिमा की विशेषता मूर्तिकार महावीर भारती ने बताया कि यह प्रतिमा महाराणा प्रताप की कदकाठी के अनुसार बनाई गई है। जिसमे उनका तेज रौबीला चेहरा ,चौड़ा सीना, मजबूत बाजू,योद्धा की पोशाक, फुर्तीला चेतक जिसकी एक-एक नसे दिखती है। जो पूरे लोहे के कवच सहित युद्ध के लिए तैयार दिखता है । प्रतिमा का डिजायन निर्मला कुल्हरी द्वारा बनाई गई है। लॉस्ट वैक्स प्रोसेस से बनी प्रतिमा का वजन 1500 किलोग्राम है। इसे बनाने में 6 माह लगे। मेटेलिक कलर के साथ पूरी प्रतिमा लेमिनेशन की गई है। मूर्तिकार भारती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेक मुख्यमंत्रियों से हो चुके सम्मानित मूर्तिकार महावीर भारती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित 5 राज्यो के मुख्यमंत्रियों द्वारा भी सम्मानित किए जा चुके है । इसके अलावा अनेक संस्थाओं द्वारा भी समय-समय पर इनका सम्मान किया जा चुका है। इनकी बनाई 300 से ज्यादा प्रतिमाये देशभर में प्रमुख स्थलों पर स्थापित की जा चुकी है। क्षेत्र के लिए भी है गौरव की बात नोहर निवासी मूर्तिकार महावीर भारती द्वारा मूर्तिकला के क्षेत्र में देश-विदेश में नाम कमाना नोहर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। मूर्तिकार महावीर भारती ने इससे पूर्व भी अनेक महापुरूषों की प्रतिमाओं का निर्माण किया था। जो देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित हो चुकी है।

