नोहर, 12 जून। कोरोनाकाल के इस संकट के दौर में मटोरिया ट्रेवल्र्स द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य निरंतर जारी है। मटोरिया ट्रेवल्र्स ने स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में 5 कूलर भेंट किये है। मटोरिया ट्रेवल्र्स के प्रबंधक बलजीत मलिक ने उक्त पांच कूलर राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र शर्मा को भेंट किये। बलजीत मलिक ने बताया कि मटोरिया ट्रेवल्र्स द्वारा बसो के संचालन के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो में भागीदारी निभाई जाती है। इसी सेवाभाव के कार्य के तहत राजकीय चिकित्सालय में पांच कूलर भेंट किये गये है। जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना की प्रथम लहर के दौरान भी मटोरिया ट्रेवल्र्स द्वारा जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित कि गई थी। गौरतलब है कि कोरोनाकाल की दूसरी लहर में लॉक डाउन के दौरान होटल आदि बंद होने के कारण मटोरिया ट्रेवल्र्स द्वारा यात्रियों के लिए खाने आदि कि व्यवस्था भी कि गई थी।

