हनुमानगढ़। 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों का कोविड-19 वैक्सीनेशन शनिवार को 99 टीकाकरण केन्द्रों पर किया गया। आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह ने बताया कि जिले में आज 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों को कोवैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण पहले आओ-पहले आओ के आधार पर किया गया। प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त समन्वय से आमजन को टोकन वितरित किए गए। जिले में आज 21550 नागरिकों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। वैक्सीनेशन करवाने के लिए इच्छुक नागरिक अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर आए और रेफरेंस नम्बर और मोबाइल नम्बर बताकर ऑन-दा-स्पॉट उनका टीकाकरण किया गया। जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने आज कोविड वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया।

