बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसानों ने उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया

बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसानों ने  उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया
नोहर, 11 जून। बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। शुक्रवार को नीमला पंचायत के वर्ष 2018, 2019, 2020 का बकाया फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसानों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में  बताया गया कि रबी 2018, रबी 2019 , खरीफ 2020 की फसल बीमा क्लेम से ग्राम पंचायत नीमला को वंचित रखा गया। जिसमें किसानों में भारी रौष है। किसानों ने एसडीएम से प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम की क्रॉप कटिंग करने वाले अधिकारियों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने की मांग की। कार्यवाही नही किये जाने पर 16 जून को खुईयां उप तहसील पर धरना की बात कही। इस मौके पर ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष दलीप बारूपाल, रमेश देहड़ू ,अंगद कासनिया, लालचंद बरोटिया, गोपीराम चाहर, रामरतन वर्मा, हनुमान प्रसाद चाहर, हनुमान ,राम प्रताप वर्मा, रोहिताश नैन, राजेंद्र नैन, आजाद कासनिया, सुनील सिहाग, रामकुमार नैन, महेंद्र रुहिल, विनोद स्वामी, संतलाल नाई, मनोज कासनिया, सुरेंद्र बेनीवाल, दलीप नैन, पंच महावीर स्वामी, धर्मपाल कासनिया, प्रकाश स्वामी आदि मौजूद थे।