पट्रोल-डीजल के दामों में लगातार कि जा रही बेहताशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा पट्रोल पंपो पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया
नोहर, 11 जून। कोरोनाकाल के इस संकट के दौर में पट्रोल-डीजल के दामों में लगातार कि जा रही बेहताशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में यहां पट्रोल पंपो पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के सलोगन लगी तख्तिया लहराकर प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि देश कि जनता कोविड कि दूसरी लहर से जुझ रही है। वही देश कि मोदी सरकार पट्रोल-डीजल के अलावा घरेलू वस्तुओं व आवश्यक वस्तुओं के दामों में अभूतपूर्व वृद्धि कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछलें 5 महिनों में पट्रोल-डीजल के दामों में 43 बार बढ़ोतरी कि जा चुकी है। देश के अनेक हिस्सों में पट्रोल कि कीमत 100 प्रति लीटर का आंकड़ा पार चुकी है। विधायक ने कहा कि केन्द्र कि भाजपा सरकार जनता को लूट रही है। देश कि जनता मंहगाई की मार से बेहाल है। आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने पट्रोल-डीजल के दामों में हो रही निरंतर वृद्धि व अभूतपूर्व आर्थिक मंदी, व्यापक बेरोजगारी, भत्तो में कटौती, खत्म होती नौकरियों के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल ने कहा कि केन्द्र सरकार को आम आदमी कि समस्याओं से कोई सरोकार नही है। केन्द्र कि सरकार प्रत्येक मोर्च पर विफल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र सरकार कि विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर कांग्रेसी नेता श्रवण तंवर, पार्षद मुकेश मिश्रा, महावीर पांडिया, उप प्रधान रामकुमार सैनी, रूस्तम चावली, लोकेश खटोतिया, महबूब आईतान, अमरसिंह सहु, मुकेश पंडा, बिस्मिला जोईया, जयदेव इन्दोरिया, राधेश्याम जोईया, जगदीश बिजारणीया, हनुमान गोठड़ीवाल, शरीफ मोहम्मद, धनश्याम तिवाड़ी, विनोद लुहार, मुरारी पारीक, सुभाष इन्दोरिया, लालचंद तंवर, पवन कन्दोई सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा पार्षद व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

