भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए।
3 घंटे चला यह आयोजन।
संगठन द्वारा पहली बार विषम परिस्थितियों को देखते हुए गूगल मीट का आयोजन किया गया। संगठन भारतवर्ष के सभी भारतीयों के मन में प्रेम और सद्भावना के उद्देश्य से 11 सितंबर शिकागो सम्मेलन को भारत माता अभिनंदन दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रचार प्रसार कर रहा है अपने उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए सभी देशवासियों को इसमें शामिल होने की अपील की गई। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पीडी मित्तल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय प्रभारी रितु गर्ग के संचालन में इस मीट का आयोजन किया गया ।मीटिंग में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री प्रशांत गायकवाड जी (जो मशहूर तबला वादक और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ब्रांडएंबेसडर) है ,एवं उत्तराखंड के प्रभारी सुनील चौहान, इत्यादि शामिल हुए।
विभिन्न प्रदेशों के समाजसेवी ,गायक और कवियों ने भी संगठन की संपूर्ण जानकारी हासिल की।
पीडी मित्तल द्वारा संगठन की सभी गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं सभी से आह्वान किया गया कि सभी इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बने एवं गौरवान्वित पलो के साक्षी बने अपने उद्बोधन में उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह दिन दूर नहीं जब भी सभी देशवासी एक साथ 11 सितंबर को भारत माता अभिनंदन दिवस के रूप में मनाएंगे और बताया कि विभिन्न संगठनों सहित विधानसभा क्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से जुड़े काफी मंत्री इसके हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने भी आश्वासन दिया कि वह अपने क्षेत्र में बहुत ही धूमधाम से भारत माता अभिनंदन दिवस मनाएंगे।
महासचिव मंजू मित्तल द्वारा सभी का अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय संरक्षक प्रशांत गायकवाड ने अपने जोरदार वक्तव्य द्वारा सभी देशवासियों को अवगत करवाया गया कि अपनी मां का अभिनंदन करना बहुत ही गौरव की बात है और वंदे मातरम उद्घोष के साथ सभी जगह भारत माता अभिनंदन दिवस 11 सितंबर को मनाया जाए अपनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु भी संगठन द्वारा प्रयास किए जाएंगे। उत्तराखंड प्रभारी सुनील चौहान ने बहुत ही मधुर आवाज में देशभक्ति के गीतों द्वारा सभी को देश प्रेम के लिए प्रेरित किया गया।अशोक गोयलआदि कवियों द्वारा भी देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ किया गया ।रजनीश शर्मा द्वारा आह्वान किया गया देश सेवा के कार्यों में सभी आगे आए। राष्ट्रीय प्रभारी ऋतु गर्ग द्वारा सभी का हौसला बढ़ाने के लिए काव्य पाठ किया गया । सिलीगुड़ी राष्ट्रीय सेविका समिति की सदस्यों ने भी शामिल होकर सभी को उत्साहित किया। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश ,राजस्थान, पंजाब , दार्जिलिंग, महाराष्ट्र इत्यादि राज्यों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। पीडी मित्तल, मंजू मित्तल, ऋतु गर्ग, प्रशांत गायकवाड जी, सुनील चौहान, विजय मित्तल ,रजनीश शर्मा, निहारिका, रविंद्र कुमार हवेलिया, कार्तिक चावला, प्रवीण केडिया ,अशोक गोयल अंकित भारद्वाज ,रजनी शर्मा, विजय मित्तल ,परीक्षित साहनी इत्यादि द्वारा इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की गई । कार्यक्रम की संचालिका एवं राष्ट्रीय प्रभारी रितु गर्ग जी द्वारा सभी के कार्यों की प्रशंसा की गई एवं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार और धन्यवाद ज्ञापन द्वारा समापन किया गया। सभी से आह्वान किया कि कोरोना काल की विषम परिस्थिति में सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए वैक्सीन जरूर लगवाएं और अपने सुरक्षित जगह घरों पर ही ज्यादा रहें। इस मीटिंग के सफल संचालन ने एक समारोह का रूप ले लिया था। यह मीटिंग लगातार 3 घंटे चली जिसमें सभी ने अपने भाव व्यक्त किए और संगठन की संपूर्ण जानकारी हासिल की। भारत माता की जय

