दस साल पुरानी समस्या का समाधान होने पर लोगों मे ख़ुशी का माहौल, नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ईओ, पार्षद, जेईएन का फूल मालाओ से स्वागत. शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
श्रीकरणपुर (अमन चावला): गजसिंहपुर मार्ग पर पीडब्लूडी विभाग के ठीक सामने सड़क पर बने बड़े बड़े गड्डे जहां लोगों के लिए परेशानी का सबब बने थे उससे कहीं ज्यादा समस्या तब होती थी ज़ब यहाँ कभी मामूली सी भी बरसात हो जाती थी। दरअसल इस सड़क मार्ग पर मामूली गड्डे बने हुए थे लेकिन जैसे जैसे बारिश होती इन गड्डो मे पानी भरने से इन गड्डो ने विकराल रूप ले लिया और ज़ब भी बरसात होती यहाँ पानी भरने से राहगीर, वाहन चालक तो परेशान होते राहगीर हादसों का भी शिकार हो रहे थे। बरसात के बाद पानी भरने से कई बार यहाँ थ्री व्हीलर पलटे कई वाहन चालक गिरे और चोटिल हुए। बरसात होने के बाद इकठा हुए पानी से इस मार्ग के दुकानदारों की दुकानदारी पर भी काफ़ी प्रभाव पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए इस मार्ग के दुकानदारों ने कई बार शिकायत की लेकिन पिछले 10 वर्षों से समस्या जस की तस थी गत दिनों राजीव गाँधी के बलिदान दिवस पर विधायक पुत्र रूबी कुन्नर व नगरपालिका चेयरमैन ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डो का जायजा लिया। वार्ड 15 के पार्षद पति बक्शीश सिंह ने रूबी कुनर व चेयरमेन बंसल को समस्या से अवगत करवाया तो चेयरमेन बंसल ने तुरंत कनिष्ठ अभियंता पवन बुड़ाकिया को बुलाकर समस्या के समाधान के आदेश दिए थे। पवन बुड़ाकिया ने तुरंत प्रभाव से काम शुरू करवाया इस काम मे टुटी सड़क को सीमेंट कंकरिट से बनवाकर उसके साथ ही एक खाले का निर्माण करवाया। अब यहाँ बरसात होते ही पानी की निकासी खाले से होगी। आज रूबी कुनर के निर्देश पर जसवंत सिंह बराड़ गोरखा के साथ चेयरमैन रमेश कुमार बंसल, वाईस चेयरमेन अशोक गरुड़ा,अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार गोठवाल, कनिष्ठ अभियंता पवन बुड़ाकिया, विधायक कुन्नर के निजी सहायक सुभाष मांझु ने निर्माण स्थल का निरिक्षण किया पानी डालकर निर्माण स्थल पर समस्या की जाँच की गई जिसमे पानी की निकासी बहुत सरल तरीके से हुई यह देखकर इस मार्ग के दुकानदारों ओमप्रकाश पाहवा, सतपाल चावला, ओमप्रकाश सोनी, रमेश कुमावत, नवीन पाहवा, सोनू खन्ना ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी का फूल मालाओ से आभार व्यक्त किया व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया चेयरमेन रमेश कुमार बंसल ने अपने सभी कामों का श्रय स्थानीय विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर उनके पुत्र रूबी कुन्नर व अपनी सारी टीम को दिया।

