सर्व ब्राह्मण महासभा ने विश्व की सबसे बड़ी भगवान परशुराम की 111 फीट ऊंची प्रतिमा जयपुर में लगाने का निर्णय
जयपुर - सर्व ब्राह्मण महासभा ने विश्व की सबसे बड़ी भगवान परशुराम की 111 फीट ऊंची प्रतिमा जयपुर में लगाने का निर्णय लिया है।महासभा की प्रदेश के जिलाध्यक्ष की ऑनलाइन आयोजित प्रतिनिधि सभा में चर्चा के बाद जयपुर में भगवान परशुराम पीठ की स्थापना करने का निर्णय लिया गया।विश्व की सबसे बड़ी भगवान परशुराम की प्रतिमा होगी।सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।जयपुर में परशुराम पीठ की स्थापना कर सनातन ज्ञान,चिंतन, वेद विज्ञान पर चर्चा व शोध अनुसंधान का उतरी भारत का प्रमुख स्थान बनाया जायेगा। प.सुरेश मिश्रा ने कहा कि इतनी बड़ी प्रतिमा लगाने के लिए एक बड़ी जमीन की आवश्यकता है।इसके लिए 7 दिन में एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो कि जमीन तलाश करेगी और राज्य सरकार से भी जमीन के लिए अनुरोध किया जाएगा। बैठक में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप भातरा,बीकानेर संभाग प्रभारी श्योपत सिंह कायल,भीलवाड़ा संभाग अध्यक्ष बृजराज उपाध्य,जोधपुर संभाग अध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा,उदयपुर संभाग अध्यक्ष भगवान मेनारिया,जयपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा,जयपुर देहात अध्यक्ष पुरषोत्तम शर्मा,जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष मौजूद थे

