नोहर, 27 जून। समाजसेवी कार्यों में अग्रणी सहयोग संस्था ने राजकीय चिकित्सालय में तीन बेड भेंट किए । इससे पूर्व भी संस्था द्वारा सात बेड एवं पांच व्हील चेयर राजकीय चिकित्सालय में भेंट किए जा चुके है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया ने संस्था के सामाजिक सराकोर से जुड़े कार्यो के लिए संस्था की सराहना की। मिशन सौ बेड के अध्यक्ष एडवोकेट के. एल.मित्रुका ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। संस्था द्वारा लगातार मानव मात्र की सेवा के लिए किये जा रहे कार्य सराहनीय है। इसअवसर पर चिकित्साल्य प्रभारी डॉ. सुरेंद्र शर्मा,डॉ.मनोहर लाल शर्मा, मोहन सरिया , राजेंद्र गोयनका,बलवीर सुथार,लोकेश खटोतिया, ओम खटोतिया , जयदेव इंदौरिया,कमल तंवर सहित संस्था के पदाधिकारी व चिकित्सालय स्टाफ उपस्थित थे।

