"पायलट विद पीपल" की प्रेरणा से नोहर में N-95 मास्क का वितरण किया जाएगा

"पायलट विद पीपल" की प्रेरणा से नोहर में N-95 मास्क का वितरण किया जाएगा
नोहर 30 मई पूर्व उपमुख्यमंत्री  सचिन पायलट के संकल्प "सेवा परमोधर्म" व "पायलट विद पीपल" की प्रेरणा से नोहर में N-95 मास्क का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्रीराम व्यास ने बताया कि कार्यक्रम सोमवार 31 मई से चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जाएगा।  इसमें सर्वप्रथम सफाईकर्मी, बिजली व जलदायकर्मी, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, पत्रकारगण आंगनबाड़ी, स्काउट सहित अन्य समस्त फ्रंटलाइन वर्कर्स को मास्क वितरण किये जाएंगे। ये मास्क लेबर डिपार्टमेंट की स्टेट एडवाइजरी कमेटी के पूर्व सदस्य विजय खदरिया के सहयोग से वितरित किए जाएंगे। व्यास ने बताया कि श्री पायलट से वे प्रतिदिन संपर्क में रहकर मेडिकल सुविधाओ से जुड़े विषय पर प्रतिदिन फीडबैक दे रहे है। विदित  रहे कि पिछले दिनों "मिशन स्वास्थ्य" योजना के तहत शहर के कई वार्डों में रोग प्रतिरोधक आयुष काढ़ा भी वितरित किया गया था।