नोहर 30 मई भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल नोहर द्वारा मोदी सरकार के कार्यकाल के 7 वर्ष सफलता पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत नोहर देहात मंडल अध्यक्ष कुलदीप सहू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया, ढंढेला में करोना वैरीयस का स्वागत, टोपरिया में फल वितरण एवं पौधारोपण , थालङका में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे , बिडबिराना में सेनीटाइजर एवं मास्क का वितरण आदि कार्य कुलदीप सहू के नेतृत्व में किए गए ! करोना गाइडलाइन की पालना करते हुए कार्यक्रम किए! इस दौरान मंडल महामंत्री जसवंत गोदारा सरपंच प्रताप सिंह सहारण, राम सिंह निहालिया पूर्व सरपंच साहब राम सहू, रामजीलाल कड़वासरा, नत्थूराम सोनी, राजेन्द्र सिद्धू, फौजी मनोज, धर्मपाल डूडी, संजीव माली, मोहन सहु , हंसराज सहारण, मनफूल कड़वासरा, अनिल कड़वासरा कालू लुहार दिलीप कड़वासरा देवीलाल सहारण आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

