नोहर 17 मई कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है । मगर आमजन कोरोना को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं । सोमवार को तहसीलदार हरि किशन मीणा ने जसाना गांव में किए जा रहे सर्वे को लेकर का निरीक्षण किया इस दौरान नायब तहसीलदार विनोद मीणा भी उपस्थित थे। प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों का आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं नर्सेज नर्सिंग स्टाफ के द्वारा सर्वे किया जा रहा है वही नोहर तहसील के गांव दीपलाना गांव में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रशासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं नर्सिंग स्टाफ की आठ टीमें बनाकर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है । उन्हें दवा की किट भी दी जा रही है। दीपलाना गांव मे नर्सिंग स्टाफ कौशल्या ,मदनावती, श्रीमती दर्शना, सुमन व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है साथ ही होम आइसोलेट करने की कर किट का वितरण किया जा रहा है

