जागरूक नागरिकों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अवैध बिजली चोरी रोकने की मांग की

जागरूक नागरिकों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अवैध बिजली चोरी रोकने की मांग की 
नोहर 17 मई कस्बे के वार्ड नंबर एक  के अनेक जागरूक नागरिकों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अवैध बिजली चोरी रोकने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि रेलवे लाइन के पास बड़ी संख्या में झुग्गी झोपड़ी वाले रहते हैं जो कि वहां से गुजरने वाली विद्युत लाइन से कुंडी लगा कर विद्युत चोरी कर सरकार को राजस्व नुकसान पहुचा रहे है साथ ही आमजन के जीवन को खतरे  में डालने का कार्य काम किया जा रहा है जागरूक नागरिकों ने बताया कि मुख्य सड़क के पास से विधुत लाईन गुजरती है सड़क को तोड़कर सड़क के नीचे से तार डालकर विद्युत चोरी कर आमजन के जीवन को संकट में डाला जा रहा है नागरिकों ने बताया अवैध रूप से बिजली चोरी करते समय बस्ती वालों के द्वारा विद्युत विभाग के तारों में कट लगाया जाता है जिसके चलते अन्य विद्युत उपभोक्ताओं के घरों के उपकरण जलने का भी डर रहता है साथ ही राहगीरों के ऊपर तार गिरने का डर  बना रहता है। नागरिकों ने बताया कि पूर्व में दी इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी गहरी निंद्रा में सोए हुए हैं जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है नागरिकों ने जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करते हुए विद्युत चोरी रोकने की मांग की है साथ ही नागरिकों ने बताया कि समय रहते मांग को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। ज्ञापन पर दर्जनों वार्ड वासियों के हस्ताक्षर हैं