नोहर 17 मई इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा कोरोना काल की इस संकट के दौर में सोमवार से राजकीय चिकित्सालय की ओपीडी में अपनी सेवा शुरू कर दी । सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ हरीश गुप्ता व डॉक्टर महेश सहारण ने अपनी सेवाएं दी दोनों चिकित्सकों ने रोगियों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया इसके अलावा एसोसिएशन द्वारा रोजाना सेवाएं देने वाली अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सकों के वार निर्धारित किए गए जिस का चार्ट भी जारी कर दिया गया । कोरोना संक्रमण को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने की को लेकर बिहाणी धर्मशाला में सोमवार से अपनी सेवाएं शुरू कर दी । मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को डॉ सुनील गोदारा व डॉ रणवीर छिम्पा बुधवार को डॉ संतलाल छिम्पा शुक्रवार को डॉ सुनील सर्वा शनिवार को डॉक्टर गोपाल गोदारा डॉक्टर दीपक कादयान व रविवार को डॉ जितेंद्र सोनी व डॉ गौरव बेनीवाल अपनी सेवा देंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा इस संकट के काल में आम लोगों को राहत देने के लिए की गई सेवा को लेकर सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है नोहर के राजकीय चिकित्सालय मे कोविङ 19 के चलते राजकीय चिकित्सालय में 30 बेड़ का कोविड़ वार्ड बनाया गया है जिसके चलते प्रशासन द्वारा राजकीय चिकित्सालय की ओपीडी बिहाणी धर्मशाला से संचालित करने का निर्णय लिया गया प्रशासन ने ओपीडी में सेवाएं देने के लिए आई एम ए से आग्रह किया जिसे आईएमए ने स्वीकार करते हुए राजकीय चिकित्सालय की ओपीडी में सेवाएं देने का निर्णय लिया । बिहानी धर्मशाला में ओपीडी शुरू होने और उसमें आई एम ए के चिकित्सकों द्वारा सेवाएं देने से सामान्य रोगियों को भारी सुविधा हुई है। आईएमए के स्थानीय अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने बताया कि संकट के इस दौर में व प्रशासन के हर निर्णय के साथ हैं

