नोहर 6 मई कोरोना महामारी के संकट के इस दौर में मदद के लिए हर कोई आगे आ रहा है कोरोना महामारी के इस संकट कॉल में व्यापारिक, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं के अलावा बच्चे भी इस मुहिम में आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में जाट समाज की ओर से ऑक्सिजन खरीद के लिए एक लाख 71 हजार रुपए का चेक उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर को सौंपा गया। समाज के युवाओं की ओर से जन सहयोग से मानव हितार्थ कोरोना से सुरक्षा मुहिम चलाकर उक्त फंड एकत्रित किया गया। जाट समाज के प्रतिनिधि व जाट लोक सेवक समिति के अध्यक्ष अमर सिंह सहारण, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल कड़वासरा, भूपेंद्र सहारण, नरेंद्र चौधरी व विनोद बैनीवाल आदि ने आरएमआरएस सीएचसी नोहर के नाम उक्त चैक एसडीएम को सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर और भी सहयोग किया जाएगा। संकट के इस दौर में जाट समाज द्वारा की गई इस अभिनव पहल की चारों और सराहना हो रही है विदित हो कि कोरोना की प्रथम लहर के दौरान भी समाज ने सात लाख 50 हजार रुपए की लागत से खाद्य सामग्री किट, मेडिकल उपकरण, सफाई मशीन के अलावा मास्क व सेनेटाइजर प्रशासन को सौंप थे। वर्तमान में जहां पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी की खबरें आ रही है इसी के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर ऑक्सीजन की किसी प्रकार की कमी ना रहे किसी के लिए समाज द्वारा पहल करते हुए एक लाख 71 हजार का चेक एसडीम को सौंपा है
फोटो कैप्शन राशि का चेक सोपते हुए

