लॉक डाउन में चोरो के हौंसले बुलंद
नोहर। एक और जहां देश और दुनिया कोरोना महामारी के साथ जिंदगी और मौत की जंग लड़ने में लगा हुआ है वहीं कुछ असामाजिक तत्व (चोर) अपनी हरकतों से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला नोहर के श्रीराम वाटिका क्षेत्र का है। बीती रात चोरों ने यहां धावा बोलते हुए दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया लेकिन जब वो उसमें सफल नहीं हुए तो पास ही मिस्त्री की दुकान के आगे खड़ी बाइक चुराकर ले गए। यह घटना तब हुई जब लोक डाउन के बीच पुलिस पूरी गश्त का दावा कर रही है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि लोग घरों में कैद रहकर स्वयं की रक्षा करे या फिर अपने दुकानों और सामान की। मिस्त्री महेंद्र ने बताया कि रात्रि को अज्ञात चोर उसके दुकान के आगे खड़ी बाइक चोरी कर ले गए इस संबंध में नोहर पुलिस थाना में परिवाझ दिया गया है वही साहवि बाईपास मार्ग पर भी एक दो दुकानों के ताले टूटने की सूचना मिली है

