बुखार होने पर मरीज जिला अस्पताल की बजाए कोविड कंसल्टेंसी केयर सेंटर में लें उपचार : डॉ. नवनीत शर्मा

▪️बुखार होने पर मरीज जिला अस्पताल की बजाए कोविड कंसल्टेंसी केयर सेंटर में लें उपचार : डॉ. नवनीत शर्मा

▪️जिले में नोहर, भादरा, पीलीबंगा, रावतसर, संगरिया व टिब्बी में चल रहे हैं 4-सी सैण्टर

▪️ 4-सी में उपचार लेने से जिला चिकित्सालय पर भार होगा कम

हनुमानगढ़। आमजन को उपचार देने के उद्देश्य जिले के प्रत्येक ब्लॉक हेडक्वार्टर पर कोविड कंसल्टेंसी केयर सेंटर (4-सी) बना दिए गए हैं। घर-घर जाकर सर्वे कर रही स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा आईएलआई (खांसी, जुकाम बुखार) के मरीजों का पहचान कर उन्हें कोविड कंसल्टेंसी केयर सेंटर पर चिकित्सकों से राय लेकर उपचार करने की सलाह दी जा रही है। 4-सी बनाने का उद्देश्य है कि आमजन बुखार होने पर सीधा जिला अस्पताल की ओर रुख ना करें। उसे ब्लॉक हेडक्वार्टर पर ही अच्छे से अच्छा सलाह एवं उपचार मिले। इससे सामान्य मरीजों को खण्ड स्तर पर ही उपचार मुहैया होगा। जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या में कमी आएगी और वहां पदस्थापित डॉक्टर्स गंभीर मरीजों का इलाज कर पाएंगे।
ब्लॉक हेडक्वार्टर पर अब तक छ: कोविड कंसल्टेंसी केयर सेंटर स्थापित कर दिए गए 
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि ब्लॉक हेडक्वार्टर पर अब तक छ: कोविड कंसल्टेंसी केयर सेंटर स्थापित कर दिए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) भादरा, सीएचसी संगरिया, सीएचसी पीलीबंगा, सीएचसी नोहर, सीएचसी रावतसर एवं सीएचसी टिब्बी में कोविड कंसल्टेंसी केयर सेंटर शुरु कर दिए गए हैं। इनमें सीएचसी भादरा, सीएचसी नोहर एवं सीएचसी रावतसर में पहले से ही डेडीकेटीड कोविड हैल्थकेयर सेंटर (डीसीएचसी) के रूप में कार्य कर रहे हैं। 4-सी में कोविड संक्रमित मरीजों के लिए बैड भी आरक्षित रख दिए गए हैं, जहां कोविड संक्रमित मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा।
4-सी में प्रभारी के साथ-साथ चिकित्सक एवं नर्सिंगकर्मी भी लगाए गए
कोविड प्रभारी डॉ. रविशंकर शर्मा ने बताया कि 4-सी में प्रभारी के साथ-साथ चिकित्सक एवं नर्सिंगकर्मी भी लगाए गए हैं। कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए अतिरिक्त बैड, ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन कंसलट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर सहित गाइडलाइन के अनुरुप उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि भादरा 4-सी में प्रभारी डॉ. जसवंत सहारण के साथ 3 चिकित्सक, 9 स्वास्थ्यकर्मियों सहित 20 बैड, 45 ऑक्सीजन सिलेण्डर व 11 ऑक्सीजन कंसलट्रेटर उपलब्ध हैं। 4-सी संगरिया में प्रभारी डॉ. बलवंत गुप्ता के साथ 5 चिकित्सक, 7 स्वास्थ्यकर्मियों सहित 16 बैड, 5 ऑक्सीजन सिलेण्डर व 3 ऑक्सीजन कंसलट्रेटर उपलब्ध हैं। 4-सी पीलीबंगा में 4-सी पीलीबंगा में प्रभारी डॉ. हरिओम बंसल के साथ 1 चिकित्सक,  4 स्वास्थ्यकर्मियों सहित 10 बैड, 6 ऑक्सीजन सिलेण्डर व 15 ऑक्सीजन कंसलट्रेटर उपलब्ध हैं। 4-सी नोहर में प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र शर्मा के साथ 5 चिकित्सक, 12 स्वास्थ्यकर्मियों सहित 40 बैड, 113 ऑक्सीजन सिलेण्डर व 36 ऑक्सीजन कंसलट्रेटर उपलब्ध हैं। 4-सी रावतसर में प्रभारी डॉ. सुभाष भिड़ासरा के साथ 3 चिकित्सक, 7 स्वास्थ्यकर्मियों सहित 25 बैड, 19 ऑक्सीजन सिलेण्डर व 20 ऑक्सीजन कंसलट्रेटर उपलब्ध हैं। 4-सी टिब्बी में प्रभारी डॉ. रितिका पारीक के साथ 1 चिकित्सक, 1 स्वास्थ्यकर्मी सहित 8 बैड, 8 ऑक्सीजन सिलेण्डर व 8 ऑक्सीजन कंसलट्रेटर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आमजन 4-सी पर जाकर बेहतर इलाज ले सकते हैं।