नोहर 12 मई । कोरोना काल के इस संकट के दौर में मदद करने का सिलसिला निरंतर जारी है। कोरोना पीड़ित मरीजों की मदद को लेकर श्री श्री अग्रवाल सभा समिति एक बार फिर आगे आईं है । बुधवार को समिति के सरक्षक एडवोकेट बाबूलाल चाचान की प्रेरणा से समिति अध्यक्ष राजकुमार रानीयावाला एवं नवरतन चाचाण ने आठ आक्सीजन कनस्ट्रेटर मशीन विधायक अमित चाचाण ,उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर एवं चिकित्सालय प्रभारी डा .सुरेंद्र शर्मा को मरीजों के इलाज के लिए भेंट की । विदित रहे कि इससे पूर्व भी नो बड़े आक्सीजन सिलेंडर अग्रवाल सभा समिति द्वारा चिकित्सालय में भेंट किए जा चुके है । कोरोना पीड़ितो की मदद करने के लिए विधायक एवं उपखंड अधिकारी ने अग्रवाल सभा समिति का आभार व्यक्त किया है । सभा समिति अध्यक्ष राजकुमार रानियावाला ने बताया कि पीड़ितो की मदद के लिए समिति सदेव सहयोग करती रहेगी । इस अवसर पर बीडीओ देशराज बिश्नोई , आंनद कंदोई , अंजनी खदरिया, बिहारी लाल चोमवाल ,प्रदीप सेवग , बाल किशन व्यास, मुरली अग्रवाल, श्याम सुंदर तलवाडीया समेत अनेक लोग उपस्थित रहे । विदित रहे कि कोरोना काल के इस सकट के दोर में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए नोहर के प्रवासी जो देश के विभिन्न शहरों में रह रहे अपने स्तर पर हर संभव सहयोग करने में जुटे हुए हैं पूर्व में में भी प्रवासियों द्वारा कई ऑक्सीजन मशीनें नोहर भिजवाई जा चुकी है।

